पूजा लूथरा ने विरोधियों को भी बनाया आप का मुरीद

Feb 7, 2022 - 21:31
Feb 7, 2022 - 21:31
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
पूजा लूथरा ने विरोधियों को भी बनाया आप का मुरीद
“पूजा लूथरा ने विरोधियों को भी बनाया आप का मुरीद”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
7 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/pooja-luthra-also-made-her-opponents-a-fan-of-aap
Google News
पूजा लूथरा ने विरोधियों को भी बनाया आप का मुरीद

फाजिल्का 7 फरवरी : किसी ने सच ही कहा है अगर आप में सच्चे नेता के गुण हैं तो आप राजनीति में अपने किसी भी कटड़ विरोधी को अपना बना सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आम आदमी पार्टी की पार्षद श्रीमती पूजा लूथरा सचदेवा ने अपने वार्ड नम्बर 21 में। पूजा लूथरा सचदेवा ने आज नगर कौंसिल चुनावों में उनके खिलाफ चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस की उम्मीदवार तथा उनके परिवार को आज आम आदमी पार्टी में शामिल करवा दिया। सोमवार को एक सादे समारोह में वार्ड 21 से कांग्रेस की टिकट पर कौंसिल के चुनाव लड़ी श्रीमती इंदू बाला का परिवार कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। उन्हें श्री पूजा लूथरा सचदेवा व आप के उम्मीदवार नरेन्द्रपाल सिंह सवना की बहन सरबजीत कौर ने सिरोपा पहना कर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर श्रीमती ईंदू रानी व उनके परिवार ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के लिए दिन रात काम करेंगे तथा फाजिल्का से आप के उम्मीदवार नरेन्द्र पाल सिंह सवना को जितवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की पार्षदा तथा जिला ज्वाइंट सचिव श्रीमती पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि आज राज्य में जहां भी नजर दौड़ाओ उधर अराजकता तथा असंतोष का माहौल है, इसका कारण है कि इन पार्टियों ने पंजाबियों के जीवन में बुनियादी सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। श्री मती लूथरा ने कहा कि लेकिन अब समय बदल रहा है, अब राज्य की जनता को इन सभी पार्टियों की नीति तथा नियत की समझ आ रही है। शिक्षा के प्रसार ने लोगों को जागरूक भी बनाया है, इस लिए अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब बदलाव चाहता है और राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के अच्छे खासे आसार हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिलाओं को आप की नीतियां समझाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने ही आम लोगों के लिए बिजली माफी, महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं बनाई हैं। इसके बाद अन्य पार्टियों ने ऐसी घोषणाएं की हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद ही अब दूसरी पार्टियों पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बन रहा है। इससे साफ है कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest