लूना परिवार ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

Feb 11, 2022 - 20:35
Feb 11, 2022 - 20:35
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
लूना परिवार ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
“लूना परिवार ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
11 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/luna-family-left-congress-and-joined-bjp
Google News
लूना परिवार ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

महेन्द्र देव लूना ने कहा कि फाजिल्का में कमल खिलाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

फाजिल्का 11 फरवरी : नगर के प्रतिष्ठित एडवोकेट महेन्द्र देव लूना ने आज कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया तथा फाजिल्का में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी को जितवाने में दिन रात एक करने का एलान किया। उनके साथ डॉ. मनु देव लूना, अमिल लूना, नीलम लूना ने भी आज भाजपा ज्वाइन कर ली।  इस मौके पर श्रीमती निर्मला ज्याणी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ सहित अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी में लूना परिवार बड़ा नाम माना जाता है। एडवोकेट लूना का परिवार नगर में खासा जनाधार रखता है तथा उनका भाजपा में आना इस बात का संकेत है कि नगर का प्रबुद्ध नागरिक वर्ग फाजिल्का में भाजपा के साथ है। इस मौके पर चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत है। भाजपा ऐसी पार्टी जहां हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाता है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों वाली पार्टी है, इसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest