करण गिलहोत्रा चले साथ तो पूरी मंडी सवना के रंग में रंगी

Feb 9, 2022 - 21:41
Feb 9, 2022 - 21:41
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
करण गिलहोत्रा चले साथ तो पूरी मंडी सवना के रंग में रंगी
“करण गिलहोत्रा चले साथ तो पूरी मंडी सवना के रंग में रंगी”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
9 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/when-karan-gilhotra-walked-along-the-entire-market-was-painted-in-the-colors-of-savannah
Google News
करण गिलहोत्रा चले साथ तो पूरी मंडी सवना के रंग में रंगी

शहर की आर्थिकता के आधार अनाज मंडी में करण गिलहोत्रा व सवना का हुआ भव्य स्वागत

फाजिल्का, विधानसभा चुनाव में फाजिल्का से पहली बार किसी पार्टी की ओर से दिए गए फाजिल्का के ही बेटे को चुनाव लडऩे के मौके का सकारात्मक संदेश सामने आने लगा है। हर नागरिक पार्टीबाजी से ऊपर उठकर फाजिल्का के बेटे को समर्थन देने के लिए आगे आ रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ा नाम बुधवार को फाजिल्का में सामने आया है, जिसमें चंडीगढ़ से विशेष रूप से अपने सभी कामकाज छोड़कर फाजिल्का के बेटे की जीत में योगदान देने के लिए फाजिल्का आ गया है, और वो नाम पंजाब के प्रमुख उद्योगपति एवं पीएचडी चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयरमैन करण गिलहोत्रा का है, जिन्होंने पार्टीबाजी से ऊपर उठकर नरेंद्र सवना के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।बता दें कि पिछले कई दशक से फाजिल्का मेें विभिन्न सियासी दलों की ओर से टिकट हलके से बाहरी हलके के नेताओं को ही दी जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार फाजिल्का के ही नेता को टिकट दी है। 2017 के बाद अब फिर से आप ने फाजिल्का निवासी युवा नेता नरेंद्र पाल सिंह सवना को टिकट प्रदान की है। इसके चलते लोग भावनात्मक रूप से फाजिल्का के इस बेटे के साथ जुड़ते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में रहकर फाजिल्का का नाम पूरे पंजाब और देश में अपनी सेवाओं से रोशन कर रहे करण गिलहोत्रा ने नरेंद्र पाल सिंह सवना का साथ देते हुए बुधवार से उनके चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ गए हैं। उन्होंने बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी जोकि शहर की आर्थिकता का आधार है, में डोर-टू-डोर सभी आढ़ती भाइयों व मंडी में काम करने वाले हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की और सवना को विजयी बनाने की अपील की।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest