जयपुर की सुनीता मीणा ने मिसेज इंडिया क्वीन 2022 का खिताब जीता |
राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल ~ सुनीता मीणा
जयपुर के छोटे से गांव असरपूरा ( श्रृंगारपूरा ) की बेटी सुनीता मीणा ने मिसेज इंडिया क्वीन 2022 का खिताब जीता | इस शो का फिनाले दिल्ली में हुआ | यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है | यह शो प्रभानंद प्रोडक्शन द्वारा आयोजित किया गया | इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 30 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें जयपुर के छोटे से गांव असरपुरा की सुनीता मीणा ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 30 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुए | इस शो के फिनाले में कई राउंड हुए | जिसमें सुनीता मीणा ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिसेज इंडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया |





