लक्ष्मीनारायण मीणा ने 'ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी' में जीता कांस्य पदक

Jan 19, 2026 - 20:53
Jan 19, 2026 - 20:53
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
लक्ष्मीनारायण मीणा ने 'ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी' में जीता कांस्य पदक
“लक्ष्मीनारायण मीणा ने 'ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी' में जीता कांस्य पदक”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
19 Jan 2026
https://hindustanmetro.com/lakshminarayan-meena-won-a-bronze-medal-at-the-all-india-inter-university-competition
Google News

जयपुर : खेल के मैदान में निर्वाण यूनिवर्सिटी (जयपुर) का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्ष्मीनारायण मीणा ने गुजरात में आयोजित 'ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है।

असोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पारुल यूनिवर्सिटी (वडोदरा) में 7 मार्च से 10 मार्च 2025 के बीच किया गया था। लक्ष्मीनारायण मीणा ने 'फेयरवे - डबल' (Fairway-Double) कैटेगरी में अपनी खेल प्रतिभा और सटीक रणनीति का लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान सुरक्षित किया।