आप की सरकार बनने पर पंजाब में लोगों को मिलेगी शिक्षा और सुरक्षा दोनों: पूजा लूथरा

Feb 11, 2022 - 20:26
Feb 11, 2022 - 20:27
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
आप की सरकार बनने पर पंजाब में लोगों को मिलेगी शिक्षा और सुरक्षा दोनों: पूजा लूथरा
“आप की सरकार बनने पर पंजाब में लोगों को मिलेगी शिक्षा और सुरक्षा दोनों: पूजा लूथरा”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
11 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/people-will-get-both-education-and-security-in-punjab-if-aap-government-is-formed-pooja-luthra
Google News
आप की सरकार बनने पर पंजाब में लोगों को मिलेगी शिक्षा और सुरक्षा दोनों: पूजा लूथरा

फाजिल्का 11 फरवरी : पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली मॉडल अपनाते हुए लोगों को शिक्षा तथा सुरक्षा दोनों ही उलपब्ध होगी। यह बात आज आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला ज्वांइट सचिव तथा वार्ड नम्बर एक की पार्षद श्रीमती पूजा लूथरा ने कही। श्रीमती लूथरा वार्ड नम्बर 23 में फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्रपाल सिंह सवना के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी में वर्षों से एक ही ढर्रे पर चल रही शिक्षा, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का कायाकल्प किया है। आज दिल्ली के गरीब व पिछड़े लोगों को भी सरकार स्कूलों में मुफ्त अच्छी शिक्षा मिल रही है। यह सब आम आदमी पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों के चलते ही संभव हो पाया है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में इन नीतियों को लागू किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने वार्ड में डोर-टू-डोर जा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार किया तथा आप के प्रत्याशी नरेन्द्र सवना को जितवाने की अपील की।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest