पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी : पूजा लूथरा

Feb 5, 2022 - 23:37
Feb 5, 2022 - 23:37
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी : पूजा लूथरा
“पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी : पूजा लूथरा”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
5 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/it-is-necessary-to-form-aam-aadmi-party-government-to-save-punjab-pooja-luthra
Google News
पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी : पूजा लूथरा

फाजिल्का 5 फरवरी : राज्य को अराजक पार्टियों तथा नेताओं से अगर बचाना है तो इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। यह बात आज नगर के वार्ड 15 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्रपाल सिंह सवना का डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रही आम आदमी पार्टी की पार्षदा तथा जिला ज्वाइंट सचिव श्रीमती पूजा लूथरा सचदेवा ने नगर वासियों से कही। उन्होंने कहा कि आज राज्य में जहां भी नजर दौड़ाओ उधर अराजकता तथा असंतोष का माहौल है, इसका कारण है कि इन पार्टियों ने पंजाबियों के जीवन में बुनियादी सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, उल्टा इन्होंने पंजाब को जम कर लूटा है।
श्री मती लूथरा ने कहा कि लेकिन अब समय बदल रहा है, अब राज्य की जनता को इन सभी पार्टियों की नीति तथा नियत की समझ आ रही है। शिक्षा के प्रसार ने लोगों को जागरूक भी बनाया है, इस लिए अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब बदलाव चाहता है और राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के अच्छे खासे आसार हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिलाओं को आप की नीतियां समझाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने ही आम लोगों के लिए बिजली माफी, महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं बनाई हैं। इसके बाद अन्य पार्टियों ने ऐसी घोषणाएं की हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद ही अब दूसरी पार्टियों पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बन रहा है। इससे साफ है कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है।
उन्होंने कहा कि फाजिल्का में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्रपाल सवना को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का बखूबी पालन करने व करवाने में सबसे आगे आप नेत्री श्रीमती लूथरा आप कार्यकर्ताओं आशा रानी, गौरव कम्बोज, रिंकू कम्बोज, अरुण, सौरव, पवन, ज्योति रानी, रिंकू के साथ डोर-टू-डोर जा कर आप की नीतियों को घर घर पहुंचा रही है। पूजा लूथरा ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य फाजिल्का विधानसभा से आप के उम्मीदवार नरेन्द्रपाल सिंह सवना को अधिक से अधिक मतों से जितवाना है। इसके वे पार्टी के सुप्रीमो तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की विकास वाली सोच है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने काम करके दिखाया है। गरीब तथा पिछड़ों की अच्छी नीतियों का निर्माण करवाया है जिनका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। अब वही मॉडल पंजाब में भी आम आदमी पार्टी लागू करेगी ताकि वर्षों से विकास की बाट जा रहे पंजाब वासियों को राहत की सांस मिले।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest