जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर में सेमीनार आयोजित

Mar 8, 2022 - 22:11
Mar 8, 2022 - 22:12
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर में सेमीनार आयोजित
“जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर में सेमीनार आयोजित”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
8 Mar 2022
https://hindustanmetro.com/seminar-organized-by-district-legal-services-authority-on-international-womens-day-at-government-girls-senior-secondary-school-abohar
Google News
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर में सेमीनार आयोजित

महिलाओं को अपने क़ानूनी अधिकारों  को जानने की ज़रूरत: सी जे ऐम अमनदीप सिंघ

पंजाब राज क़ानूनी सेवाएं अथारिटी के दिशा निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर  में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव कम सीजेएम श्री अमनदीप सिंघ थे । सेमीनार में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया। श्री अमनदीप सिंघ ने बधाई दी और कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक महान सामाजिक जागरूकता आंदोलन की आवश्यकता थी समाज में महिलाओं की समानता हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना और सोच में बदलाव से ही हम समानता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चारों ओर अपार संभावनाएं हैं और हमें इन संभावनाओं को अवसरों में बदलना है और जीतना है। उन्होंने छात्रों को अपनी असीम शक्तियों को पहचानने और अपने सपनों को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिलाओं के लिए सखी केंद्र स्थापित किया गया है जहां पीडि़त महिलाओं को हर संभव मदद दी जाती है। उन्होंने ने पीडि़त मुआवजा योजना और साक्षी संरक्षण योजना के बारे में बताया। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया की किसी भी प्रकार की चेरखनी या कोई अपराध होता है तो अथॉरिटी की न. 1968 पे फ़ोन कर सकते हैं । इसके  बाद अथॉरिटी की पैनल वकील मैडम अमनदीप भुंबला ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ने  महिलाओं के लिए बने क़ानूनों की विस्तार से जानकारी दी। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबोहर के वाइस प्रिन्सिपल मैडम  सतिंदर ने सभी का स्वागत किया। मंच को स्कूल के अध्यापक श्री अमित बतरा जी ने सम्भाला। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक मैडम पूजा, मैडम शेली, मैडम सुरेश बाला, मैडम सिल्की, मैडम मोनिका मोजूद थे।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest