विकास कार्यों में कमीशन खाने वाले नहीं कर सकते फाजिल्का भला : जोसन

Feb 5, 2022 - 23:28
Feb 5, 2022 - 23:28
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
विकास कार्यों में कमीशन खाने वाले नहीं कर सकते फाजिल्का भला : जोसन
“विकास कार्यों में कमीशन खाने वाले नहीं कर सकते फाजिल्का भला : जोसन”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
5 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/those-who-eat-commission-in-development-works-cannot-do-good-to-fazilka-joson
Google News
विकास कार्यों में कमीशन खाने वाले नहीं कर सकते फाजिल्का भला : जोसन

फाजिल्का 5 फरवरी : शिरोमणि अकाली दल बादल तथ बहुजन समाज पार्टी के सांझे उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. हंस राज जोसन ने आज विरोधियों को आड़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि फाजिल्का में सालों से जम कर भ्रष्टाचार हुआ है, हर विकास कार्य में नेताओं तथा अफसरों का हिस्सा तय होता था तब जा कर कोई काम शुरू किया जाता था। विकास के दावे करने वाले नेताओं तथा पार्टियों ने फाजिल्का का विकास नहीं बल्कि खुद का विकास किया है। हर विकास कार्य में निचले स्तर से लेकर ऊपर तक कमीशन तय होता था। श्री जोसन फाजिल्का के गांव पूर्ण पट्टी में जनसपंर्क कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फाजिल्का के किसी गांव में विकास का कोई भी काम ऐसा नहीं जिसमें भ्रष्टाचार न किया गया हो। यही कारण है कि जो सडक़ें, नालियां और सरकारी इमारतें सालों के लिए बनाई गई वह बनने के बाद चंद दिनों में ही टूटने लगती हैं। ऐसी भी मामले देखने को मिले हैं जब सडक़ें बने एक साल भी नहीं हुआ और वह टूट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन्हीं विकास कार्येां को ईमानदारी से करवाया होता तो सालों तक मुरम्मत तक की जरूरत नहीं पड़ती।
चौ. जोसन ने कहा कि राज्य में अकाली-बसपा की सरकार बनने पर फाजिल्का की जनता को साफ सुथरा प्रशासन दिया जाएगा जिसमें हर नागरिक की सुनवाई हो। विकास कार्यों में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई जाएगी। हर वार्ड में होने वाले विकास कार्यों की लिस्ट तैयार की जाएगी तथा बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फाजिल्का नगर में ऐसे अनेक हिस्से हैं जहां आज भी लोग विकास की राह देख रहे हैं। सत्ता में बैठे लोगों ने अपने चहेतों के यहां सरकारी ग्रांटें लगवाई हैं जबकि बाकी नगर के लोगों आज भी नरकीय जीवन जी रहे हैं। कई ऐसे भी गांव हैं जहां पर आज भी ग्रामीणेां को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
चौ. जोसन ने कहा कि चुनावों के बाद फाजिल्का के हर हिस्से का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल का एक मात्र लक्ष्य है लोगों का पूर्ण विकास करवाना।
इससे पहले गांव में पहुंचने पर गांव वासियों ने पूर्व सरपंच लखबीर सिंह के नेतृत्व में चौ. हंस राज जोसन का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने जगह जगह पर उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर गांव के पंचायत सदस्य विनोद कुमार, नम्बरदार बब्बू, पूर्व मैंबर राम चन्द, पूर्व सरपंच जबरजंग सिंह, ब्लाक समिति सदस्य प्रभदियाल सिंह, गुरजंट सिंह, सर्कल प्रधान नोना बराड़, पूर्व सरपंच सोना राम, हरप्रीत सिंह, राम चन्द, गुरजीत सिंह, पाला सिंह हांडा, रमेश कुमार, रिंकू, कुलदीप सरां, करमवीर पप्पू व अन्य मौजूद रहे। 

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest