’आप’ सरकार आज से काम शुरू करेगी, एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा : CM भगवंत मान

Mar 16, 2022 - 16:57
Mar 16, 2022 - 16:57
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
’आप’ सरकार आज से काम शुरू करेगी, एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा : CM भगवंत मान
“’आप’ सरकार आज से काम शुरू करेगी, एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा : CM भगवंत मान”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
16 Mar 2022
https://hindustanmetro.com/aap-government-will-start-work-from-today-not-a-day-will-be-wasted-cm-bhagwant-mann
Google News
’आप’ सरकार आज से काम शुरू करेगी, एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा : CM भगवंत मान

नौजवानों के सुनहरे भविष्य के लिए ठोस यत्न किये जाएंगे, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को बड़े स्तर पर किया जायेगा अपग्रेड
भारतीय राजनीति में बड़े सुधार लाने के लिए ’आप’ पार्टी बनाने के लिए केजरीवाल की की सराहना
खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) 16 मार्च, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को विनम्र रहने की अपील करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब के हरेक नागरिक की सरकार है और मुख्यमंत्री हमेशा सभी का होता है।


मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले यहां शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के अजायब घर और स्मारक पर महान शहीद को श्रद्धा-सुमन भेंट करने के उपरांत विशाल रैली को संबोधन करते हुये भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की तरफ से दिए गए इस बड़े फ़तवे से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब और ज्यादा ज़िम्मेदार बनना चाहिए और अहंकारी नहीं होना चाहिए क्योंकि अहंकार का सिर हमेशा नीचे होता है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री शहीदों की धरती से शपथ उठा रहा है क्योंकि पहले स्टेडियम और महलों से शपथ ग्रहण समारोह होते थे। भगवंत मान ने आगे कहा कि शायद यह पहली बार है जब लोगों ने बिना किसी स्वार्थ या लालच के निडर होकर ’आप’ को वोट दी है।
भगवंत मान ने आगे कहा कि हमें अब सचमुच आज़ादी मिल गई है क्योंकि पिछली सरकारों ने बीते 70 सालों के दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे हमारे महान शहीदों के सपनों को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी, 2022 का दिन पंजाब की राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा क्योंकि लोगों ने बिना किसी प्रभाव और जबर के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया, जिसका नतीजा 10 मार्च, 2022 को घोषित किया गया और इस तरह महान शहीद शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ।

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest