सवाई माधोपुर की सीमा मीणा ने मिसेज एशिया इंडिया 2021 फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता
राह में थी चुनौतियां, सहयोग मिला तो पाई मंजिल ~ सीमा मीणा
सवाई माधोपुर के छोटे से गांव सेलू के मथुरालाल मीणा की पुत्रवधू एवं भरजा नदी गाँव की बेटी सीमा मीणा ने मिसेज एशिया इंडिया 2021 फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता | इस शो का फिनाले उदयपुर में हुआ | यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है | इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 40 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें सवाई माधोपुर के छोटे से गांव सेलू की सीमा मीणा ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 40 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में हुए | इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, एक्टर रोहित खंडेलवाल, सार्थक चौधरी मीनू वर्मा उपस्थित थे | इस शो के फिनाले में कई राउंड हुए | जिसमें मॉडल सीमा मीणा ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिसेज एशिया इंडिया फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया | एवं इस शो मे इन्हें सुपरमॉडल का अवार्ड भी मिला | उन्हें सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल द्वारा क्राउन पहनाया गया |





