मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशन वैलफेयर सोसायटी ने अलग ही अंदाज में मनाया रोज डे

Feb 7, 2022 - 21:25
Feb 7, 2022 - 21:26
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशन वैलफेयर सोसायटी ने अलग ही अंदाज में मनाया रोज डे
“मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशन वैलफेयर सोसायटी ने अलग ही अंदाज में मनाया रोज डे”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
7 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/marshall-gym-and-academy-sports-and-education-welfare-society-celebrated-rose-day-in-a-different-way
Google News
मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशन वैलफेयर सोसायटी ने अलग ही अंदाज में मनाया रोज डे

संजीव मार्शल के नेतृत्व में सोसायटी पदाधिकारियों व विद्याॢथयों ने डाक्टरों व रोगियों को सौंपे फूल

फाजिल्का, 7 फरवरी: स्थानीय मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशन वैलफेयर सोसायटी द्वारा गर्व वीक की शुरूआत करते हुए सोमवार को रोज डे कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए गर्व वीक कोआर्डीनेटर पवन जुलाहा ने बताया कि वैलेनटाइन वीक में मनाए जाने वाले रोज डे को सोसायटी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा विद्याॢथयों द्वारा मोटीवेटर एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल की अगुवाई में सिविल अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों समेत समूह स्टाफ तथा वहां पर इलाज करवा रहे रोगियों को गुलाब का फूल भेंटकर मनाया गया। इस मौके पर डाक्टरों व समूह स्टाफ को रोज भेंटकर उनके द्वारा किए जा रहे काम के लिये उनकी सराहना की गई वहीं रोगियों को फूल भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल ने कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष गर्व वीक मनाया जाता है जिसकी पहले दिन की शुरूआत रोज डे से की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति बेहद अमूल्य है और हमें अपने युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से जोडऩा रखना होगा। उन्होंने कहा कि गर्व सप्ताह के सातों दिन में अलग अलग एक्टीविटी की जायेंगी जिसके तहत 8 फरवरी, मंगलवार को चाकलेट डे मनाते हुए स्लम एरिया में जाकर बच्चों में चाकलेट व अन्य रिफ्रेशमैंट वितरित की जायेगी। इस मौके पर श्री अग्रवाल सभा के जिला प्रधान नरेश मित्तल, अरोड़वंश सभा प्रधान इंजीनियर बाबू लाल अरोड़ा, पंकज अग्रवाल समेत अन्य गणमान्यों ने शिरकत करते हुए मार्शल एकेडमी व मार्शल सोसायटी द्वारा मनाए जा रहे गर्व सप्ताह की सराहना की और इलाका वासियों को इस प्रोजैक्ट से जुडऩे का आह्वान किया। 

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest