पूरा नूरशाह गांव चल पड़ा आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सवना के साथ

Feb 5, 2022 - 22:06
Feb 5, 2022 - 22:06
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
पूरा नूरशाह गांव चल पड़ा आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सवना के साथ
“पूरा नूरशाह गांव चल पड़ा आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सवना के साथ”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
5 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/entire-noorshah-village-went-with-aam-aadmi-partys-narendra-savna
Google News
पूरा नूरशाह गांव चल पड़ा आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सवना के साथ

गांव में डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान पूरे गांव के सैकड़ों लोगों ने दिया नरेंद्र पाल सिंह सवना को समर्थन
फाजिल्का: आम आदमी पार्टी की ओर से फाजिल्का में प्रत्याशी बनाए गए नरेंद्र पाल सिंह सवना को डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान में भारी कामयाबी मिल रही है। रोजाना पंचायतों की पंचायतें और भारी संख्या में आम लोग भी नरेंद्र पाल सिंह सवना को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। पूरे के पूरे गांव के सवना के साथ चलने का एक बेहद रोचक नजारा गांव नूरशाह में देखने को मिला जब डोर-टू-डोर जनसंपर्क के लिए निकले नरेंद्र पाल सिंह सवना के साथ पूरा गांव ही आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए निकल पड़ा।
गांव नूरशाह पहुंचने पर नरेंद्र पाल सिंह सवना और पार्टी के नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर व फूलों के हार पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री सवना ने कहा कि आज पार्टी को लोगों का प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जब किसी गांव पहुंचते हैं तो उन्हें दूसरी पार्टियों की तरह लोगों को घरों से बुलाकर लाने की जरूरत नहीं पड़ती, वो खुद ही आम आदमी पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर न केवल खुद समर्थन देने पहुंच रहे हैं, वहीं उनके साथ चलकर पूरे के पूरे गांव में पार्टी का प्रचार करते हुए पंजाब में एक मौका देने की बात कह रहे हैं। इस दौरान गांव नूरशाह के सैकड़ों परिवारों ने सवना को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह सवना ने उन पर विश्वास करने के लिए सभी गांव वासियों का आभार प्रकट किया और पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी लोगों को पार्टी में बनता मान सम्मान दिलाने का विश्वास दिलाया। इस दौरान सरपंच राज सिंह, हंसमुख नारंग उर्फ काली रावण व अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव में जब सवना डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो साथ चल रहे युवाओं के जोश से पूरा गांव आम आदमी पार्टी और नरेंद्र पाल सिंह सवना जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा।

गांव न्यौला की मौजूदा सरपंच रानो बाई व पंचायत सदस्य हुए आप में शामिल

Shivam Madaan Shivam Madaan is the Founder and Editor of Hindustan Metro and Orvox News. Committed to unbiased and impactful journalism, he is dedicated to amplifying the voice of the people and delivering news that truly matters. His vision is to provide accurate, credible, and trustworthy information, ensuring journalism that informs, empowers, and serves the public interest