मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित

Jun 7, 2026 - 16:35
राष्ट्रीय
LATEST NEWS
Logo
मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित
“मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
7 Jun 2026
https://hindustanmetro.com/hindi/मिस-राजस्थान-2026-टॉप-28-फाइनलिस्ट-घोषित
Google News
मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित
Miss Rajasthan 2026 Top 28 Finalists

जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुंदरता का अनोखा संगम दिखाते हुए मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट की घोषणा शनिवार को कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में की गई। फ्यूजन ग्रुप, रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 6500 लड़कियों में से चुनी गई 28 प्रतिभागियों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राज तिलक की परंपरा से हुई। टॉप 28 फाइनलिस्ट्स को विरासत हेरिटेज में पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ड्रेसेजिला की माधुरी चेतावनी के ट्रेडिशनल लहंगे और शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर जब ये युवतियां रैंप पर उतरीं तो ऐसा लगा मानो राजस्थान का समृद्ध कल्चर और परंपरा जमीन पर उतर आई हो। इस बार मिस राजस्थान अपने रूट्स पर लौट रहा है और राजस्थानी संस्कृति, परंपरा व हेरिटेज को देश-दुनिया के सामने लाने का उद्देश्य रखा गया है।