डॉ. जगबीर राठी को HIFA-2026 में ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड

Sep 28, 2026 - 21:13
र
राष्ट्रीय
LATEST NEWS
Logo
डॉ. जगबीर राठी को HIFA-2026 में ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड
“डॉ. जगबीर राठी को HIFA-2026 में ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
28 Sep 2026
https://hindustanmetro.com/hindi/dr-jagbir-rathi-hifa-2026-best-actor-award
Google News
डॉ. जगबीर राठी को HIFA-2026 में ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड

रोहतक, 21 सितंबर 2026: हरियाणवी कला, लोक-संस्कृति और भारतीय सिनेमा के बहुआयामी कलाकार डॉ. जगबीर राठी को HIFA-2026 के प्रथम अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म ‘मुआवजा’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – लॉन्ग शॉर्ट फिल्म (इंडियन)’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा यशपाल शर्मा और निर्देशक अश्वनी चौधरी ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किया 

डॉ. जगबीर राठी अभिनेता, गायक, लेखक और सांस्कृतिक व्यक्तित्व के रूप में हरियाणवी लोकमीडिया एवं भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। लोक-संस्कृति में उनके योगदान के कारण उन्हें स्नेहपूर्वक ‘स्माइलमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास लोक मीडिया में पीएच.डी. की शैक्षणिक योग्यता है।