'दि नर्मदा स्टोरी' में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह

May 22, 2026 - 11:13
राष्ट्रीय
LATEST NEWS
Logo
'दि नर्मदा स्टोरी' में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह
“'दि नर्मदा स्टोरी' में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
22 May 2026
https://hindustanmetro.com/hindi/दि-नर्मदा-स्टोरी-में-सशक्त-पुलिस-ऑफिसर-के-किरदार-में-नजर-आएंगे-अभिनेता-शरद-सिंह
Google News
'दि नर्मदा स्टोरी' में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह


मुंबई : देशभर में अपनी चर्चित आगामी हिन्दी फिल्मदि नर्मदा स्टोरीको लेकर अभिनेता शरद सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 12 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में शरद सिंह एक दमदार और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार में जहां एक ओर ईमानदारी और साहस दिखाई देगा, वहीं दूसरी ओर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। शरद सिंह का यह नया अवतार दर्शकों के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है।