मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड शो की शानदार सफलता के बाद अब सीजन-2 की तैयारियां शुरू |
उदयपुर। आरके मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित "मेवाड़ के सितारे अवॉर्ड शो" के पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब "मेवाड़ के सितारे सीजन-2" की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेवाड़ की युवा प्रतिभाओं, समाजसेवियों, उद्यमियों, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने वाले इस आयोजन को पहले सीजन में भरपूर सराहना और समर्थन प्राप्त हुआ था।
आयोजकों के अनुसार, सीजन-2 को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस बार कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, शिक्षा , चिकित्सकों, कलाकारों, खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
विशेष बात यह रहेगी कि इस आयोजन में कई बड़े बिजनेस आइकॉन, उद्योगपति, कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रसिद्ध खिलाड़ी, सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है |
जिससे यह आयोजन मेवाड़ के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक बनने जा रहा है।
आरके मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के निदेशक रोहित कोठारी ने बताया कि "मेवाड़ के सितारे" केवल एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि मेवाड़ की युवा प्रतिभाओं और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देने का एक सशक्त मंच है। पहले सीजन में मिले अपार प्रेम और सहयोग ने टीम को और बड़े स्तर पर आयोजन करने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम की तिथि, स्थान, नामांकन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। मेवाड़ की उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला यह आयोजन एक बार फिर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
"जल्द आ रहा है — मेवाड़ के सितारे सीजन-2"
"युवा प्रतिभाओं का सम्मान, मेवाड़ की पहचान।" 🏆✨
आयोजक:
आरके मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी, उदयपुर.